JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

एक्सट्रीम बार में हत्या करने वाला आरोपी गया से गिरफ्तार, हथियार, गोली और कार बरामद

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना इलाके में देर रात बार में डीजे संचालक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में रांची पुलिस ने आरोपी को बिहार के गया से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम अभिषेक सिंह बताया जा रहा है. पुलिस ने हथियार, चार गोलियां और कार बरामद किया है. फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से रांची पुलिस पूछताछ कर रही है.

बिहार के गया से गिरफ्तार आरोपी अभिषेक सिंह.

आपको बता दें कि मामूली बात को लेकर वहां के एक कर्मी से बहस हुई उसके बाद नकाब में आये बदमाशों ने संदीप की गोली मार कर हत्या कर दी. यह घटना रविवार (26 मई) देर रात करीब एक बजे की बतायी जा रही है. पुलिस के पहुंचने से पहले हत्यारे मौके से फरार हो गए थे.

इसी कार से भाग रहा था हत्या का आरोपी

इस घटना के संबंध बताया जा रहा है कि बार बंद होने के बाद चार पांच युवक वहां पहुंचे थे. उनकी बार स्टाफ से किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई थी. बहसबाजी के बीच वहां पहुंचे युवक में से एक नकाबपोश शख्स एक्सट्रीम बार के अंदर घुसकर डीजे चलाने वाले युवक की छाती में सटा कर गोली मार दी थी. गोली मारने के बाद बदमाश दूसरे दरवाजे से बार के बाहर निकल जाता है.

रांची के चुटिया में जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त मृतक युवक खतरे से अनजान था. घटना के समय वह बार के अंदर मोबाइल पर कुछ चेक कर रहा था. उसकी नजर जब तक नकाबपोश बदमाश पर पड़ी, तब तक आरोपी उस पर गोली चला चुका था. वह मौके से भाग भी नहीं पाया. युवक गोली लगने के बाद संभलने की कोशिश करता है, लेकिन इसमें विफल रहने के बाद धड़ाम से जमीन पर गिर गया.

इसे भी पढ़ें – रांची में स्मार्ट मीटर और बिजली की आंख मिचौली पर एक उपभोक्ता की आपबीती

Related Articles

Back to top button