JharkhandRanchi

पार्षदों को नहीं मिली कुर्सी, तो सचिव से की शिकायत, सचिव ने छायाकारों से करायी कुर्सी खाली

Ranchi : मौका था नगर विकास विभाग और रांची नगर निगम के सौजन्य से रांची के कचहरी रोड में बने अटल स्मृति वेंडर्स मार्केट के उद्घाटन का. मंच की साज-सज्जा के साथ ही पार्षदों और अन्य पदाधिकारियों के बैठने के लिए अलग-अलग स्थान थे. जैसे ही मंच पर नगर विकास विभाग के सचिव अजय सिंह अपने संबोधन के लिए आये, पार्षदों ने सीट नहीं मिलने की बातें कर उनके संबोधन को अवरुद्ध कर दिया. बार-बार पार्षद पूछने लगे कि उनके बैठने की सीट कहां है. क्या पार्षद खड़े होने के लिए आये हैं या उनके लिए कोई व्यवस्था नहीं है. इस पर सचिव अपने भाषण को विराम देते हुए कहने लगे कि सभी के बैठने की उचित व्यवस्था है. किसी को भी खड़े रहने की जरूरत नहीं. सभी लोगों के लिए कुर्सी लगायी गयी है.

इसे भी पढ़ें- गिरफ्तार पारा शिक्षक भेजे गए जेल, लगी आठ संगीन धाराएं, रांची के बाद दूसरे जिलों के पारा शिक्षक भी…

पार्षदों ने कहा- छोड़कर जा रहे हैं कार्यक्रम

इस दौरान पार्षद रोशनी खलखो ने कहा कि अगर पार्षदों के बैठने के लिए जगह नहीं है, तो हमें कार्यक्रम छोड़कर चले जाना चाहिए. पार्षदों के बैठने की व्यवस्था नहीं है, तो खड़े रहने से इनकी बेइज्जती ही होगी.

इसे भी पढ़ें- एसडीएम मैडम कहती रहीं No लाठीचार्ज, सिपाही पारा शिक्षकों पर बरसाते रहे लाठियां, एसडीएम ने कहा- गलत…

छायाकारों को किनारे किया गया

पार्षदों के स्थान के समक्ष ही छायाकार कार्यक्रम का कवरेज कर रहे थे, जिससे पार्षदों को बैठने के लिए स्थान नहीं मिल पा रहा था. वहीं, कुछ छायाकार पार्षदों की कुर्सी में बैठ गये थे, जिससे लगभग पंद्रह पार्षदों को खड़े रहना पड़ा. ऐसे में पार्षद भड़क गये और सचिव का भाषण शुरू होते ही कुर्सी के लिए बोलने लगे. ऐसे में सचिव ने कहा कि छायाकार किनारे हो जायें, पार्षदों को बैठने के लिए जगह दें.

Related Articles

Back to top button