Bokaro

सांप ने उड़ायी 11 हजार वोल्‍ट की लाइन, अंधेरे में कॉलोनी

Bermo: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल डीवीसी पावर प्लांट स्थित सीएचपी के पास 11 केवी में सांप की वजह से पावर कट हो गयी. इसकी वजह से कॉलोनी में 4 घंटे से अंधेरा छाया है. बिजली संकट से कॉलोनी के लोगों को देर रात दस बजे तक निजात मिलने की संभावना व्यक्त की गयी है.

इसे भी पढ़ें: स्थापना दिवस पर पारा शिक्षकों का प्रदर्शन, सीएम को काला झंडा दिखाने की कोशिश-पुलिस का लाठीचार्ज

बिजली बहाल करने में जुटे इंजीनियर

बताया जाता है कि पावर प्लांट के सीएचपी के पास 11 केवी के पोल पर लगभग तीन से चार मीटर का एक धामन सांप चढ़ गया. सांप बिजली के तार के संपर्क में आ गया. इसके बाद फेज टू फेज शार्ट हो गया. इसकी वजह से 11 केवी का कंडक्टर डैमेज हो गया. फिर आधी कॉलोनी में बिजली कट गयी और अंधेरा छा गया. बिजली विभाग के इंजीनियर व कामगार बिजली बहाल करने के काम में लगे हुए हैं और देर रात दस बजे तक बिजली बहाल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है.

Related Articles

Back to top button