Ranchi

विश्व हिंदू परिषद के मातृ शक्ति ने मनायी सीता नवमी

Ranchi: विश्व हिंदू परिषद् के मातृ शक्ति, दुर्गा वाहिनी और सेवा भारती ने दुर्गा नवमी सेवा निकेतन,सेवा भारती प्रांत कार्यालय में मनाया गया. कार्यक्रम में विहिप प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हम सभी सीता स्वयंवर की कहानी सुनते हैं. साथ ही उनके जीवन में चुनौतियों को स्वीकार करना,उसका समाधान करना, समाधान के लिए त्याग करना, यही आदर्श सीता माता का हमारे सामने हैं. क्षेत्र मंत्री बीरेंद्र विमल ने कहा कि माता जानकी.-“निश्चिर हिन कर हूँ महि” के संकल्प को पूरा किया. विचार करें कि वैदेही को किस स्वर्ण मृग की लालसा होगी.  मातृशक्ति प्रमुख दीपा रानी कुंज ने कहा कि माता सीता अयोध्या में तेजी से बदलते पारिवारिक और राजनीतिक घटनाक्रम की जानकारी मिथिला में नहीं देती है, ना ही देने देती है या संकट हमारा है और हम सामना करेंगे, ये आज के समाज को भी बहुत बड़ा संदेश देती है. इस मौके पर सेवा भारती में चल रहे प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र वितरित किया गया.प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने सभी अतिथियों का परिचय कराया.मौके पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष, क्षेत्रीय मंत्री, प्रांत मंत्री, प्रांत मातृ शक्ति प्रमुख के अलावा पूनम आनन्द,कंचन प्रभा, उमा शंकर शर्मा, विनय लाल, डॉ० भर्ती रायपत, प्रमानंद पुजारा, आरती सिंह, चंदा देवी, रिंकी तिवारी, स्वीता सिंह एवं अन्य लोग विश्व हिंदू परिषद और सेवा भारती के अन्य लोग भी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: एक्वा वर्ल्ड में मदर्स डे पर विशेष कार्यक्रम: नूपुर ने जीता बेस्ट मदर का खिताब, काजल को दूसरा और भवानी को मिला तीसरा स्थान

Related Articles

Back to top button