Giridih

भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने गांडेय में चलाया जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों से संवाद कर मांगा समर्थन

Giridih: भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी रविवार को गिरिडीह के गांडेय के इलाके में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता प्रणव वर्मा, भाजपा नेत्री उषा कुमारी समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता की टोली थी. हालाकि इस बार अन्नपूर्णा देवी गांडेय के सुदूर ग्रामीण इलाकों में ग्रामीणों से मिली, तो महिलाओं से भी संवाद किया. लेकिन ग्रामीण महिलाओं और युवतियों में अन्नपूर्णा देवी के साथ सेल्फी लेने का उत्साह इस दौरान सबसे अधिक दिखा. तो केंद्रीय मंत्री भी युवतियों के उत्साह को दुगुना करते हुए उनके साथ सेल्फी ली. मौके कर केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों से पहले मोदी सरकार के योजनाओं की जानकारी ली. और कहा की जब से ट्रिपल तलाक से मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को मुक्ति दिलाया. उसी वक्त से मुस्लिम महिलाएं भी मोदी सरकार की बहन बन चुकी हैं. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा की योजनाओं ने मोदी सरकार को एक बड़े मुकाम दिलाया है. और यही कारण है मोदी सरकार जनता के दिलो में राज कर रही है. इधर गांडेय के करीब दर्जन भर गांव का भ्रमण केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया.

इस बीच सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव ने भी कोडरमा लोकसभा के सदर प्रखंड के चपुआडीह, लुप्पी, साठीबाद, सिजुआ और गांडेय के करीब दर्जन भर गांव का भ्रमण किया. इस दौरान सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव ने ग्रामीणों और बच्चो से मिले, और मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी लिया. और कहा की मोदी सरकार की योजना घर घर  तक पहुंचाया गया. इसके लिए मोदी सरकार ने लगातार काम किया. इधर सांसद प्रतिनिधि दिनेश के साथ सरयू राय समेत कई और भाजपा नेता मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button