Jamshedpur

शौर्य दिवस के रूप में मनायी महाराणा प्रताप की जयंती

Jamshedpur: देश के वीर सपूत महाराणा प्रताप के जयंती के मौके पर देश भर के साथ साथ जमशेदपुर मे भी महाराणा कों आम से लेकर खास लोगों ने याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की, जमशेदपुर मे इस अवसर पर झारखण्ड क्षत्रिय युवा संघ के द्वारा शौर्य दिवस मनाया गया. इस दौरान साकची महाराणा प्रताप चौक पर विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, मौके पर विधायक सरयू राय, मंगल कालिंदी, रामदास सोरेन, भाजपा प्रत्याशी विद्दूत वरन महतो, इंडी प्रत्याशी समीर मोहंती समेत क्षत्रिय संघ के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे, सभी ने महाराणा प्रताप के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान कों याद किया, साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया.

Related Articles

Back to top button