Ranchi

तेज बारिश के बाद राजधानी का मौसम हुआ सुहाना, विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Ranchi: तेज बारिश से राजधानी रांची का मौसम सुहाना हो गया है. जहां पिछले दो दिनों से राजधानी समेत आस पास के हिस्सों में छिटपुट बारिश देखी गयी. वहीं, पाकुड़, दुमका, साहेबगंज, गोड्डा समेत अन्य जिलों में भी सुबह से बारिश रिकॉर्ड किया गया. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक राज्यवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी. केंद्र के अनुसार दस मई को राज्य ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. ऑरेंज अलर्ट राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्से के लिये जारी किया गया है. जिसमें पूर्वी और पश्चिमी सिहंभूम, रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी, रामगढ में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान इन जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि और तेज रफ्तार से हवा चलने की जानकारी दी गयी है. जिसकी रफ्तार 50 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है. वहीं, 11 और 12 मई को राज्य बारिश के साथ तेज हवा चलने की जानकारी दी गयी है. बारिश होने से राज्य के तापमान में 6 डिग्री तक की कमी दर्ज की जायेगी. 9 मई तक राज्य का औसतन अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक होने की संभावना है.
राजधानी रांची की बात करें तो 12 मई तक राजधानी में बारश की जानकारी दी गयी है. इस दौरान छिटपुट बारिश होने की भी जानकारी दी गयी है.

इसे भी पढ़ें: हाई कोर्ट ने मौखिक कहा- नहीं सुधर रही है रांची में ट्रैफिक जाम की समस्या, मेन रोड में सुजाता चौक से अल्बर्ट एक्का चौक तक ट्रैफिक नियम का रोज होता है उल्लंघन

Related Articles

Back to top button