Giridih

दुष्कर्म का आरोप लगाकर भिजवाया जेल फिर उसी लड़के से रचाई शादी, शादी कर दूल्हा लौटा जेल

Giridih: शादियों का सीजन बीत जाने के बाद सोमवार को गिरिडीह के दुखिया महादेव मंदिर में दुष्कर्म के आरोपी और पीड़िता के बीच शादी हुई. जहां दूल्हे को हथकड़ी के साथ शादी के मंडप में फेरे लेने पड़े. विवाह संपन्न होने के बाद दूल्हे को पुलिस वापस जेल लेते गयी.

दरअसल, शादी से पहले महिला ने युवक गुलशन सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप था. इसी साल जनवरी महीने में लड़की ने केस दर्ज कराया था. इसके बाद गुलशन को गिरफ्तार कर लिया गया. कोर्ट में सुनवाई के दौरान दोनों को परिवार मौजूद रहता. मध्यस्था में लड़का और लड़की एक दूसरे से शादी के बंधन में बंधने को तैयार हो गए. शादी का सीजन बीत गया था लेकिन इनके लिए आज का दिन ही सही समय था. कोर्ट के आदेश के बाद लड़के को हथकड़ी में पुलिस लेकर बाबा दुखिया महादेव मंदिर पहुंची. जहां गुलशन के परिजन और लड़की वाले पहले से मौजूद थे. दोनों की शादी पूरे विधि-विधान कराई गयी. हथकड़ी में लड़के ने सात फेरे लिए. शादी के बाद लड़के को पुलिस वापस जेल लेती गयी. इस विवाह की साक्षी जेल अधीक्षक हिमानी प्रिया भी बनीं, उन्होंने भी नव वर वधू को आशीर्वाद दिया.

गिरिडीह के गांवा निवासी गुलशन सिंह पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर महिला ने गांवा थाना में केस दर्ज कराई थी. केस दर्ज होने के बाद ही पुलिस ने गुलशन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. समय के साथ दोनों के परिवार वाले शादी के लिए तैयार हो गए. दोनों ने एडीजे टू के कोर्ट में समझौतानामा लिखकर दिया कि दोनों शादी के लिए तैयार है. इसी क्रम में दोनों का विवाह सोमवार को हुआ.

 

Related Articles

Back to top button