JharkhandRanchi

आइएमए-एमएसएन झारखंड की नयी कमिटी का गठन, अमन कुमार सिंह बने अध्यक्ष

Ranchi : आइएमए-एमएसएन (मेडिकल छात्र नेटवर्क), झारखण्ड की नयी कमिटी का गठन आइएमए, झारखण्ड के द्वारा किया गया. आइएमए, झारखण्ड के अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार सिंह एवं सचिव डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने इसका सहमति पत्र नई दिल्ली को भेज दिया है. नवनियुक्त पदाधिकारियों में अमन कुमार सिंह को अध्यक्ष, ठाकुर सिद्धांत अर्जुन को महासचिव, सुशांत, मयंक सह-संयोजक, अनुश्री बराल, शुभम सागर  को संयुक्त सचिव, निकिता, स्वाति, पारुल, प्रतीक, परिधा, पीयूष, आकांक्षा, शुभम, नैना, अंजलि को कार्यकारी सदस्य, जग गोवर्धन आशीष, शुभम को राष्ट्रीय परिषद सदस्य चयनित कर लिया गया है. आइएमए, झारखण्ड ने नवनियुक्त मेडिकल छात्रों को बधाई दी है तथा झारखण्ड में स्वास्थ्य सेवा तथा स्वास्थ्य शिक्षा में एम.एस.एन. की भागीदारी को अहम बताया है. गौरतलब है कि आइएमए- एमएसएन (मेडिकल छात्र नेटवर्क) एक राष्ट्रीय संगठन है जो झारखण्ड में भी अलग अलग मेडिकल कॉलेज में रहते हुए मेडिकल छात्रों से जुड़ी हर व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए होता है. यह समूचे झारखण्ड में जूनियर डॉक्टर्स, सीनियर डॉक्टर्स और मेडिकल छात्र के बीच एक कड़ी साबित होता है. एमबीबीएस छात्रों से जुड़े मुद्दों को एमएसएन (मेडिकल छात्र नेटवर्क) सक्रियता से देखता है तथा उनके उचित हकों को दिलाने के लिए प्रयास करता है.

इसे भी पढ़ें – चुनावी प्रशिक्षण से गायब 50 से अधिक मतदान पदाधिकारियों, कर्मियों से गुमला जिला प्रशासन ने मांगा स्पष्टीकरण, असंतोषजनक जवाब पर सेवा से बर्खास्तगी संभव

Related Articles

Back to top button