
Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र में में पति ने पत्नी और दो बेटियों का गला रेत कर हत्या कर दी. घटना का सूचना मिलते ही चाईबासा मुफस्सिल थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. इधर पुलिस ने शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लादुराबासा गांव निवासी आरोपी गुरुचरण पांडेया रोज कि तरह सोमवार को काम करके वह घर आया था. तभी उसकी पत्नी किसी बात को लेकर नाराज हो गई और रोज की तरह हल्ला करने लगी. इससे नाराज होकर गुरचरण ने अपनी पत्नी जानो पांडेया, बेटी सुमी पांडेया और रेणुका पांडेया की धारदार हथियार से गला काट के हत्या कर दी. घटना का सूचना सोमवार को मिलने के बाद घटनास्थल पहुंचकर पुलिस ने तीनों शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया.
इस संबंध में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के साथ छोटे-छोटे बात को लेकर झगड़े करती थी. सोमवार की रात वो हल्के नशे में था और जब वह चिल्लाने लगी तो मुझे गुस्सा आ गया और वह उन्हें हत्या कर दिया. पुलिस ने उसके द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियारों को बरामद कर लिया है.




