
Giridih: गांडेय विधानसभा उपचुनाव की झामुमो प्रत्याशी व पूर्व सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ग्रामीणों से संवाद कर रही है. मंगलवार को कल्पना बेंगाबाद पहुंची. द्यूमाडीह मैदान में आदिवासी समाज के मांझी हड़ाम के लोगों से संवाद किया. इस दौरान कल्पना से संताली भाषा में ग्रामीणों को संबोधित किया, उन्होंने कहा कि संविधान को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है. कहा कि लोकतंत्र को बचाने का वक्त आ चुका है. तानाशाही के जरिए ही भाजपा और मोदी सरकार ने राज्य के निर्वाचित सीएम हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया. कल्पना ने आदिम जनजाति समुदाय की महिलाओं के बीच अपील करते हुए चुनाव में सहयोग करने की मार्मिक अपील भी की. मौके पर झामुमो नेता महालाल सोरेन, हिंगामुनी मुर्म, प्रमिला मेहरा समेत कई मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: महागठबंधन प्रत्याशी जोबा माझी ने गांव में चलाया जनसंपर्क अभियान




