Giridih

गिरिडीह में कोलकाता से बुक ओला कैब को तीन शातिरों ने लूटा, ड्राइवर के ATM से पैसे निकाल खरीदी ज्वेलरी, ढूंढने पहुंची बंगाल पुलिस

Giridih: तीन अपराधियों की तलाश में बंगाल के बांकुरा जिले की पुलिस सोमवार को गिरिडीह में एक जेवर दुकानदार से पूछताछ करने पहुंची. मामला ओला कैब की लूट से जुड़ा है. एसआई सुपरजीत मंडल के नेतृत्व में दो एएसआई और चार पुलिस जवान इस दौरान गिरिडीह के नगर थाना पहुंचे. और नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद से मिलकर पूरे मामले की जानकारी दी. एसआई मंडल द्वारा इस दौरान एसपी दीपक कुमार शर्मा को भी पूरे मामले की जानकारी दिए जाने की बात कही जा रही है.

पुलिस सूत्रों की माने तो पिछले 17 मार्च को बंगाल के कोलकाता से तीन अपराधियों ने एक ओला कैब को कोलकाता से बाहर जाने के नाम पर बुक किया था. और तीनो बुक किए टैक्सी को लेकर 17 मार्च को कोलकाता से निकले. इस दौरान तीनों अपराधियों ने उसी टैक्सी को बंगाल के आसनसोल के रास्ते धनबाद के गोविंदपुर और टुंडी होते हुए गिरिडीह पहुंचे थे. बांकुड़ा पुलिस की माने तो ओला ड्राइवर सत्यजीत मिश्रा को हथियार के बल पर तीनो अपराधी गोविंदपुर और गिरिडीह के बीच किसी घने जंगल में जबरन ले गए. और उसके साथ  मारपीट कर उसे रस्सी से बांधकर जंगल में ही छोड़ दिया. इस दौरान उसके पास रखे मोबाइल और पर्स लूटने के बाद तीनों अपराधी टैक्सी को लूट कर गिरिडीह शहर पहुंचे और शहर के पचंबा थाना इलाके के अलकापुरी के एक एटीएम से ड्राइवर के पर्स में रखे एटीएम से 40 हजार की निकासी भी की.

उसी पैसे से तीनो ने गिरिडीह शहर के किसी मां दुर्गे ज्वेलर्स दुकान में खरीदारी तक किया और गिरिडीह से फरार हो गए. इधर घटना के दूसरे दिन पीड़ित ओला ड्राइवर को स्थानीय ग्रामीणों ने देखा, और उसे रस्सी से मुक्त कराया. इसके बाद ड्राइवर सत्यजीत मिश्रा ने मामले की जानकारी टैक्सी मालिक को दिया, तो मालिक हरकत में आए, तो ड्राइवर को सीधा बांकुरा बुलाया. जहा ड्राइवर का इलाज एक प्राइवेट हॉस्पिटल में कराए जाने की बात कही जा रही है. जानकारी के अनुसार बांकुरा पुलिस ने ड्राइवर के फर्द बयान पर केस दर्ज जांच में जुटी, और उसके बैंक स्टेटमेंट का जांच किया, तो मामला स्पष्ट हुआ की तीनों अपराधियों ने गिरिडीह के अलकापुरी एटीएम से ड्राइवर के बैंक खाते से 40 हजार निकाले, और किसी मां दुर्गे जेवर दुकान में सोने का समान की खरीदारी किया है. इस दौरान बांकुरा पुलिस ने जब जांच तेज किया, और गिरिडीह से बंगाल के कोलकाता, आसनसोल, बांकुरा  के कई सीमावर्ती लाइन होटल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल, तो तीनो अपराधियों का चेहरा सामने आया. और अब इसी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बांकुरा पुलिस सोमवार को गिरिडीह पहुंची.

Related Articles

Back to top button