Jamshedpur

जमशेदपुर: परसुडीह में दो दिवसीय चड़क मेला शुरू

Jamshedpur: परसुडीह क्षेत्र के तुपुडांग गांव में दो दिवसीय चड़क मेला शुरू हो गया. मेले का आयोजन चड़क पूजा मेला कमेटी की ओर से किया जा रहा है. इस पूजा में मुख्य अतिथि विधायक मंगल कालिंदी ,जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, भाजपा नेता राजकुमार सिंह उपस्थित हुए सभी अतिथियों का पूजक कमेटी ने अंग वस्त्र देकर स्वागत किया. वहीं पोइला  वैशाख में जसकंडी शिव मंदिर में महिलाओं के द्वारा पूजा कर सुख शांति की कामना किया और मन्नतें मांगी  और जिन लोगो का  मन्नते पूरे हुए उनके द्वारा बाली भी दी गयी, ये मंदिर  365 साल पुरानी है.  यंहा के पुजारी का कहना है इस जमीन पर खेती होती थी जब यंहा के किसान खेत मे हल चला रहे तभी हल पत्थर में फंस गया, जब देखा गया कि धरती से शिवलिंग निकल आया और तब से यंहा के लोग भगवान शिव की पूजा करने लगे. इस मंदिर की मान्यता है कि जो भी लोग यंहा मन्नत रखते हैं उनका मन्नते पूरा होता है. वही रविवार की रोजनी फोड़ा का आयोजन किया गया. भगवान शिव के भक्त श्रद्धा व भक्तिभाव से अपनी पीठ में कीलों को चुभो कर और 50 फीट गदाडांग पर चढ़कर नृत्य करते है और फूल और प्रसाद भी ऊपर से बढते है वही रोजनी फोरा देखने के किये काफी दूर दूर से लोग आते है वही विधायक मंगल कालिंद ने कहा कि यंहा के लोग 60 वर्षों से रोजनी फोरा का पर्व करते हुए आ रहे , मुझे भी सौभाग्य मिला कि इस भगवान के दर्शन करने का मौका मिला और राजनिक पूरा देखने को मिला है हम भगवान शिव से प्रार्थना करते हैं कि देश और राज साली और उन्नति की कामना की, वहीं पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि इस मंदिर आना हमारे लिए सौभाग्य की बात है यह मंदिर 365 वर्ष पुराना है और शिव भगवान के पूजा करते है वही राजकुमार सिंह ने कहा कि रोजनी फोरा करीब 60 वर्षों  करते आ रहा जंहा भोक्ता के द्वारा अपने करतब दिखते हैं इस देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, वहीं शिव भगवान से प्रार्थना की है कि राज्य और देश और इस क्षेत्र के लोग खुशहाली हो और तरक्की करें.

Related Articles

Back to top button