Sports

जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट विमेंस अंडर-19 टूर्नामेंट: काजल के शतक से खूंटी ने कोडरमा को 258 रनों से हराया

Bokaro: बोकारो में जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट वुमेन अंडर-19 टूर्नामेंट खेला जा रहा है. शनिवार को खूंटी और कोडरमा के बीच मैच खेला गया. इसमें खूंटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 295 स्कोर खड़ा किया जिसमें काजल कुमारी ने शानदार नाबाद 106 रन बनाया. महिमा पांडेय ने 77 रनों की पारी खेली. कोडरमा की तरफ से राधा कुमारी ने 2 विकेट लिए. कोडरमा की टीम दूसरी पारी खेलने उतरी. 22 ओवर में 38 रन बनाकर ऑलआउट  हो गयी. इसमें रिया कुमारी ने 13 रन बनाया. खूंटी की तरफ से रिया, साक्षी और प्रिया ने 2/2 विकेट लिए एवं कशिश और नाहरिका ने 1/1 लिए.

Related Articles

Back to top button