
Ranchi: डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल, रांची में भारत के महान नेता,समाज सुधारक एवं भारतीय संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं क्विज व भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन कर मनाई गई. इस अवसर पर विद्यालय की यज्ञशाला में विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन भी हुआ,जहाँ देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जलियांवाला बाग के अमर बलिदानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय अधिकारी एस के मिश्रा ने कहा कि बाबासाहेब की जयंती का दिन हमें असाधारण योगदान की याद दिलाने के साथ-साथ समानता और सामाजिक न्याय के लिए हमारी निरंतर यात्रा पर विचार करने का अवसर प्रदान करता है. उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के अमर शहीदों को भी याद कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे.




