
Bermo: बोकारो जिला अंतर्गत चतरोचटी थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित बडकी सीधावारा पंचायत के खखंडो गांव के समीप मोतियानाला में निर्माणाधीन पूल में कार्यरत जेसीबी मशीन के चालक को नक्सलियों के द्वारा पिटाई की गई है. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात्रि लगभग 9 बजे नक्सलियों का जत्था हथियारो से लैस पुल के पास पहुंचा और मुंशी को खोजने लगा, मुंशी के पुल के पास नहीं रहने पर जेसीबी मशीन चालक वहां पर मौजूद था तो उससे मुंशी से बात कराने और उसे खोजने लगे तो चालक ने बताया कि मेरे पास मुंशी का नंबर नहीं है और ना मैं जानता हूं.
इसी पर उसकी लाठी से पिटाई कर दिए, घटित घटना के बाद नक्सली वहां से चेतावनी देते हुए अन्यत्र जगह चले गये. नक्सलियों की संख्या सात आठ के करीब था, जानकारी अनुसार पुल का निर्माण लगभग समाप्ति की ओर है घटित घटना के सबंध में चतरोचट्टी थाना प्रभारी से पूछे जाने पर बात नहीं हो पायी. बेरमो अनुंमडल के एसडीपीओ बीएन सिंह ने घटना पर अन्ता जाहिर करते हुए कहा घटना की जानकारी नही है.




