
Chakradharpur : चक्रधरपुर में एक महिला बैंककर्मी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. महिला का नाम गीता प्रधान है. गीता प्रधान ने अपने ही घर पर निर्माणाधीन कमरे की चौखट पर रस्सी से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली. गीता प्रधान मूल रूप से चक्रधरपुर की रहने वाली थी. लेकिन उनका तबादला कोडरमा में कर दिये जाने से वह डिप्रेशन में चली गयी थीं. महिला का पति आशीष कुमार प्रधान चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर में बिजली विभाग में कार्यरत है.
घटना चक्रधरपुर शहर के गैलन भट्टी मोहल्ले में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे की है. बताया जा रहा है की मृतका गीता प्रधान ने आत्महत्या करेने से पहले अपने दो बेटों को नाश्ता बनाकर खिलाया और उसके बाद उन्हें तैयार कर स्कूल भेज दिया था. बच्चों के स्कूल जाने के बाद गीता प्रधान अपने घर के ऊपरी तल्ले के निर्माणाधीन कमरे में गयी. आशंका व्यक्त की जा रही है की यहां महिला ने खुद को अकेले पाने के बाद चौखट पर रस्सी का फंदा लगाया और झूल गयी. इधर पति आशीष प्रधान पत्नी को घर में ढूंढ़ रहे थे. जब वे ऊपरी तल्ले में गए तो उन्होंने पत्नी को फांसी से झूलता हुआ पाया. पुलिस मामले में छानबीन कर रही है.
इसे भी पढे़ं – बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद दूसरे दिन भी पहुंचीं ईडी कार्यालय



