
Ranchi : राजधानी रांची के नगड़ी स्थित टोल प्लाजा के पास घटना को अंजाम देने से पहले तीन अपराधी पुलिस के हत्ये चढ़ गये. गिरफ्तार आरोपियों में नगड़ी थाना क्षेत्र के मुस्लिम मोहल्ला निवासी मो कैफ अंसारी (उम्र 24) पिता-साबीत अंसारी, देवरी ब्लॉक मोहल्ला निवासी नुरुल अंसारी (उम्र 35) और चेक पोस्ट के पास रहनेवाले रेयाज अंसारी (उम्र 23) पिता-हुसैन अंसारी के नाम शामिल हैं. आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, स्विफ्ट डिजायर कार (JH01EJ-2286) पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि रांची-गुमला एनएच 43 मुख्य सड़क पर टोल प्लाजा के नजदीक कुछ अपराधी हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना पर नगड़ी थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल जैसे ही रांच- गुमला मुख्य मार्ग में टोल प्लाजा से करीब 3 से 4 मीटर पहले पहुंची थी तो देखा कि सड़क के किनारे एक स्विफ्ट डिजायर कार खड़ी है. गाड़ी खड़ी देख छापामारी टीम उक्त कार के सामने पहुंची. पुलिस की गाड़ी को अपनी गाड़ी के सामने खडा देख उक्त कार से तीन युवक बाहर निकले तथा भागने का प्रयास करने लगे. हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस बल ने भाग रहे आरोपी को दौड़ा कर दबोच लिया. आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया.
इसे भी पढ़ें – टेरर फंडिंग मामले में आरोपी विनोद कुमार गंझू को हाई कोर्ट से मिली जमानत



