
Ranchi : चतरा में मादक पदार्थ के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. 10 करोड़ के मादक पदार्थ के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. चतरा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में गठित ईटखोरी थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने यह कार्रवाई की है. सोमवार को चतरा एसपी ने बताया कि ईटखोरी थाना क्षेत्र के महुदा गांव में अवैध ब्राउन सुगर फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था. पुलिस ने पंकज कुमार दांगी और धीरेंद्र दांगी नाम के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. वहीं 204.4 किलो गीला अफीम, ब्राउन सुगर बनाने में प्रयुक्त मशीन, एक गैस सिलेंडर, एक गैस चूल्हा, इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन, 100 पीस प्लास्टिक, वेटिंग जैक मशीन, 25.400 किलो मटमैला कपड़ा सना मिट्टी व ब्राउन सुगर बनाने में प्रयुक्त कपड़ा पुलिस ने बरामद किया है.
इसे भी पढ़ें – नगड़ी में टोल प्लाजा के नजदीक घटना को अंजाम देने से पहले कार सवार अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, तीन आरोपी कट्टा के साथ गिरफ्तार



