
Giridih: लोकसभा चुनाव को लेकर नकदी राशि की जब्ती ने गिरिडीह के कारोबारियों की परेशानी बढ़ा दिया है. कारोबारियों में दहशत भी है कि अगर 50 हजार से अधिक का लेनदेन हुआ, तो पुलिस उसे जब्त कर लेगी. इसी क्रम में बुधवार को भी जिले के निमियाघाट में एफएसटी और निमियाघाट पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में अलग-अलग करीब दर्जन भर वाहनों से करीब साढ़े 30 लाख रुपये जब्त किए. कार्रवाई में डुमरी बीडीओ अन्वेषा ओना और निमियाघाट पुलिस शामिल हुई. अलग-अलग वाहनों से जब्त किए गए राशियों में इस दौरान कुछ कारोबारियों के भी होने की बात कही जा रही है. जो अपने कारोबार को लेकर नकद लेनदेन को लेकर ईसरी बाजार से गुजर रहे थे. और जांच के क्रम में बीडीओ और निमियाघाट थाना पुलिस के हत्थे चढ़े. लिहाजा, उनके पास मौजूद नकद राशियों को जब्त कर लिया गया. हालांकि कार्रवाई के क्रम में कुछ लोगों ने खुद को कारोबारी बताते हुए कहा कि वो अपने कारोबार को लेकर ही पैसे लेकर जा रहे थे. धनवार थाना क्षेत्र से डेढ़ लाख जब्त हुए हैं. इनके दावे के बाद एफएसटी की टीम अब जब्त नकद रुपयों को लेकर जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें: प्रतिबिंब पोर्टल के सहयोग से गिरिडीह साइबर पुलिस ने दो अपराधियों को दबोचा, सिम कार्ड और मोबाइल जब्त किया




