GoddaJharkhand

इंटरस्टेट चेकपोस्ट का एसपी ने किया निरीक्षण, सख्ती से जांच का निर्देश

Ranchi : गोड्डा एसपी नाथू सिंह मीना ने गुरुवार को इंटरस्टेट चेकपोस्ट का निरीक्षण किया. लोकसभा चुनाव को लेकर जिले के सीमावर्ती इलाकों में इंटरस्टेट और इंटरडिस्ट्रिक चेकपोस्ट बनाया गया है. प्रत्येक चेक पोस्ट पर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों को 24 घंटे के लिए तैनात किया गया है. एसपी नाथू सिंह मीना ने एसडीपीओ जेपीएन चौधरी के साथ बसंतराय एवं पथरगामा थाना क्षेत्र में पड़नेवाले चेकपोस्ट का निरीक्षण किया. इस दौरान बसंतराय के कोरियाना एवं पथरगामा के उर्कुशिया चेकपोस्ट के पंजी का अवलोकन किया और मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी, कर्मियों को चुनाव को लेकर शराब की तस्करी, नगदी,मादक पदार्थ, हथियार की जब्ती को लेकर चेकनाकों पर सख्ती से जांच करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही बाघाकोल, बसंतराय ,परिसया, बसंतराय, सिमरिया, पथरगामा इत्यादि बूथों का भौतिक सत्यापन किया.

इस क्रम में बसंतराय एवं पथरगामा थाना के सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी के साथ एसपी ने बैठक कर चुनाव से संबंधित तैयारी की समीक्षा की. सभी सेक्टर पदाधिकारी अपने साथ प्रतिनियुक्ति मजिस्ट्रेट के साथ सेक्टर में निरंतर भ्रमणशील रहने, स्थाई वारंटी व फरारियों को गिरफ्तार करने, कुर्की का निष्पादन करने, चुनाव में बाधा उत्पन्न करने वाले लोगों पर निरोधात्मक कार्यवाही करने सहित कई निर्देश दिये. पुलिस पदाधिकारियों को सभी बूथों का रूट चार्ट तैयार करने, संवेदनशील बूथों में जाकर प्रभावित वोटर से मिलकर भयमुक्त होकर वोट डालने के लिये प्रेरित करने, क्षेत्र के सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी और कांडों में वांछित अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने को कहा है.

इसे भी पढ़ें- एक अप्रैल तक बढ़ी सीएम केजरीवाल की ईडी रिमांड

Related Articles

Back to top button