Dhanbad

ढुल्लू महतो और कृष्णा अग्रवाल के ऑडियो वायरल मामले में सरयू राय ने कहा-चुनाव आयोग ले संज्ञान

Dhannad: धनबाद के लोकसभा प्रत्याशी ढुल्लू महतो और कृष्णा अग्रवाल के ऑडियो वायरल होने के बाद सरयू राय ने शुक्रवार को कृष्ण अग्रवाल के आवास पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया. इस दौरान सरयू राय ने कहा कि व्हाट्सएप पर एक ऑडियो मिला जिस पर भाजपा के लोकसभा के उम्मीदवार के द्वारा कृष्ण अग्रवाल को धमकी दिया गया. धमकी देने का वजह यह है कि कृष्ण अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को एक पत्र लिख दिया था. जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के द्वारा कहे गए बातों के संदर्भ में यह चिट्ठी को लिखा गया था. जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि पार्टी में अगर गलत उम्मीदवार का चयन करती है तो गलती सुधार देनी चाहिए. इसी संदर्भ में कृष्ण अग्रवाल ने लिखा है कि आपने (बीजेपी) ने गलत उम्मीदवार को चुना है. आप यह गलती सुधार करनी चाहिए. इस पर विधायक ढुल्लू महतो को धमकाने का काम किया है. सरयू राय ने कहा कि इस ऑडियो पर चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए इस पर अगर संज्ञान नहीं लेंगे तो चुनाव आयोग पक्षपात चुनाव करने का विचार नहीं रखते.
आगे उन्होंने कहा कि अभी नामांकन प्रक्रिया होने से पहले ही किसी को धमकी देता है तो उनके चरित्र के बारे में अंदाज़ लाया गया जा सकता है.
उन्होंने कहा कि दुबई से कोई खान साहब करके रंगदारी मांगते थे और जो नहीं देता था उसे गोली मारने का काम करते थे. उस समय कृष्ण अग्रवाल ने धरने पर बैठने का काम किया था. जिस पर मैं भी धरने पर समर्थन शामिल हुए थे. इस मामले को हमने भारत सरकार के पास उठाया. जिसे ईडी और सीबीआई उनकी जांच कर रही है. फिलहाल उनकी बोलती बंद हो गई है. तो इस तरह का काम जो करता है उसकी बोलती बंद होनी चाहिए. जनता को अंतत फैसला लेना है.

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2024: धनबाद में ढुलू महतो के सामने विपक्षी संग अपनों से भी दो-दो हाथ करने का चैलेंज

बीसीसीएल क्षेत्र के खनन एरिया में होनी चाहिए जांच

बाघमारा इलाके में बीसीसीएल के 1 से 5 तक के जो क्षेत्र हैं उन क्षेत्रों में जो आतंक, रंगदारी चल रही है. वसूली हो रही है. वसूली सब से हो रही भारतीय जनता पार्टी के नेता को भी करते हैं तो यह धंधा है. साहब इस पर हस्तक्षेप न कीजिए. इस तरह के आतंक को मैं बंद करवाऊंगा और बीसीसीएल के अधिकारियों को सुनिश्चित करना होगा कि बीसीसीएल में अवैध खनन होता है, उन्हें रोकना होगा. इस तरह का काम करना काम करना मनी लोडिंग का काम है. मैं ईडी से भी कहूंगा इस पर संज्ञान लेकर बड़े पैमाने पर धनबाद के बीसीसीएल बाघमारा के 1 से 5 में अवैध काम हो रहा है. अभी चुनाव घोषित हो गया है तो अभी चुनाव आयोग को भी यह सुनिश्चित करना होगा कि धनबाद में इस तरह की इकट्ठा किया गया धन को जनता के बीच में वोट को प्रभावित करने के लिए किया जाएगा.

धनबाद क्षेत्र में चुनाव को लेकर हो विशेष व्यवस्था

धनबाद क्षेत्र में चुनाव आयोग को विशेष व्यवस्था किया जाए. चुनाव आयोग के अधिकारी बीसीसीएल के अधिकारी, पुलिस प्रशासन के अधिकारी के द्वारा एक टीम बनाई जाए. जो टीम घूम-घूम कर सुनिश्चित करें.

सरयू राय ने दी चेतावनी

सरयू राय ने ढुल्लू महतो को इशारे में ही चेतावनी देते हुए कहा कि उनके पास भी एक गर्दन, दो हाथ, दो पर हैं. हमको भी जो भी भयभीत करेगा उन्हें भी उखाड़ कर फेंकने का जोरदार प्रयास करूंगा.

वही इस संदर्भ में कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि धनबाद लोकसभा सीट के लिए विधायक ढुल्लू महतो को उम्मीदवार तय करने के बाद कई व्यवसाययों के द्वारा फोन आना शुरू हो गया. जिसमें सभी ने कहीं न कहीं इस निर्णय से नाराज थे. इस पर सभी पहल करने से डर रहे थे. धनबाद के हित के लिए एक पत्र लिखा. जिस पर विधायक जी का आधा घंटा बाद फोन कर धमकाने का काम किया है.

उन पर सवाल पर उन्होंने बताया कि सभी धनबाद लोकसभा सीट के उम्मीदवार है इस पर उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार बनाएगी में बात आए कि नीतीश कुमार के द्वारा धनबाद से जमशेदपुर में प्रेस कांफ्रेंस के बताया था कि धनबाद में चुनाव लड़ने का कोई इच्छा नहीं है मैं धनबाद नहीं जमशेदपुर की जनता की ऋणी हूंभारतीय जनता पार्टी के किसी भी सार्थक नेट से ना मैं पहल करके बात किया ना उन्होंने हमसे बात की है इसलिए बात से भारतीय जनता पार्टी से चलता है इसमें कोई सच्चाई नहीं है विकट परिस्थिति भारतीय जनता पार्टी उन्होंने साफ कहा कि धनबाद से कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल से चुनाव आयोग को लिखा है कि भारतीय चुनाव आयोग को लिखा है की अंतिम समय में दल बादल होते हैं उन्हें दल बादल होते रोकना चुनौती हैं जैसे हर कंपनियां 31 मार्च को ऑडिट होती है उसी प्रकार हर पार्टी वृत्तीय अकाउंट के अलावा अपने पूरे संपत्ति का बुरा चुनाव आयोग के समक्ष रखें इसमें बताना है कि इसमें सक्रिय सदस्य हैं उन्हें सक्रिय सदस्य को चुनाव आयोग उत्तर करें उसमें से एक कैंडिडेट ताई करें

Related Articles

Back to top button