ChatraJharkhandRanchi

चतरा के पत्थलगड़ा से तस्करी के लिए ले जा रहे 138 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ आरोपी चेकनाका पर चढ़ा पुलिस के हत्थे

Ranchi: चतरा के पत्थलगड़ा से 138 ग्राम ब्राउन शुगर की तस्करी करने से पहले पुलिस ने चेकनाका पर दबोच लिया. पत्थलगड़ा निवासी आरोपी पंकज दांगी के पास से 138 ग्राम ब्राउन शुगर, लूना (JH-02BE-9990) पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार सिमरिया एसडीपीओ अजय कुमार केशरी के नेतृत्व में एन्टी क्राईम चेकिंग व वाहन चेकिंग अन्तरजिला चेकनाका बलबल के पास की जा रही थी.

इस दौरान अवैध ब्राउन शुगर के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया. पंकज दांगी के विरूद्ध गिद्धौर थाना (कांड संख्या 21/2024) NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने ब्राउन शुगर का तस्करी में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी दी है. पुलिस आरोपी के संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है.

Related Articles

Back to top button