JharkhandRanchi

30 और 31 मार्च के लिये मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया येलो अलर्ट, इन हिस्सों में होगी बारिश

Ranchi: राज्य में आने वाले दिनों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. येलो अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी किया गया है. केंद्र के अनुसार 29 मार्च को राज्य में आंशिक बादल छाये रहेंगे. इस दौरान लोगों को गर्मी का एहसास होगा. 30 और 31 मार्च को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होगी. इसमें दक्षिणी, पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य हिस्सा शामिल है.

मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो इन हिस्सों को छोड़कर राज्य के अन्य जिलों में इस दौरान आंशिक बादल छाये रहेंगे. रांची, रामगढ़, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, हजारीबाग, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, पलामू, गढ़वा, गोड्ड समेत अन्य हिस्सों में बारिश की संभावना है. ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. इस दौरान बारिश के साथ ही कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चलने की जानकारी दी गयी है.

राजधानी रांची की बात करें तो 29 मार्च तक राजधानी में बादल छाये रहेंगे. 30  और 31 मार्च को राजधानी में बारिश के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गयी है. तापमान की बात करें तो एक अप्रैल तक न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और औसतन अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है.

Related Articles

Back to top button