
Gomiya(Bokaro) : गोमिया प्रखंड कार्यालय स्थित बहुउद्देश्यीय भवन में शनिवार को मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रुप से गोमिया सीओ यशवंत नायक, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विनोद कुमार, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमिताभ झा उपस्थित थे. मासिक गुरुगोष्ठी में सीओ यसवंत नायक ने कहा कि बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ, साथ व्यवहारिक शिक्षा भी दिया जाना चाहिए. उन्हें रोजाना स्कूल आने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए. इसी प्रकार सरकार द्वारा स्कूली बच्चों को दिया जाने वाला सामग्री भी उन्हें शत प्रतिशत मिलना चाहिए. वहीं शिक्षकों को बच्चों एवं स्कूल परिसर की साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है.
स्वच्छता अभियान पर विशेष ध्यान दें
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमिताभ झा ने कहा कि जिन स्कूली बच्चों का अब तक बैंक में खाता नहीं खोला गया है. उन बच्चों का अविलंब खाता खोलने के लिए शिक्षक आवश्यक कार्रवाई करें और स्वच्छता अभियान पर विशेष ध्यान दिया जाय. इसी प्रकार स्कूलों में शिक्षण कार्य संचालन हेतु कोई समस्या है तो वे अविलंब प्रखंड शिक्षा विभाग के कार्यालय को सूचित करें. मौके प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मो इकबाल, बासुदेव प्रसाद, यूनिसेफ के घनश्याम प्रसाद, मृत्युंजय श्रीवास्तव, मो इरफान, संजय कुमार, नवीन कुमार, जेपी कृष्णण आदि उपस्थित थें.





