
Ranchi: 24 मार्च को पुलिस हिरासत से फरार कुख्यात अपराधी राजा सिंह उर्फ पगला सरायकेला जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र में हत्या करने पहुंचा थे. हालांकि इससे पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पुलिस एक अन्य सहयोगी को भी गिरफ्तार किया है. आदित्यपुर के रवि शर्मा हत्याकांड का सजायाफ्ता अपराधी मुरारी सिंह नामक व्यक्ति की हत्या करने पहुंचा था. इस काम में राजा सिंह के साथ प्रकाश गोप नामक अपराधी भी शामिल था. लेकिन आरआईटी पुलिस कुलुपटांगा गांव में स्थित ईठ भट्ठे के पास खरकई नदी के पास से राजा सिंह और प्रकाश गोप को गिरफ्तार किया. पुलिस आरोपी के पास से देसी कट्टा और गोली भी बरामद किया है. सरायकेला एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि कुख्यात अपराधी राजा सिंह हाल में आरआईटी थाना क्षेत्र में गोली चलाने समेत अन्य कांडों में गिरफ्तार होने के बाद जेल गया था, जिसे जमशेदपुर के घाघीडीह जेल शिफ्ट किया गया था. हाल ही में गंभीर बीमारी के वजह से इलाज के लिए रांची रिम्स भेजा गया था. जहां से वह 24 मार्च को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. इसी बीच सूचना मिली कि पुलिस हिरासत से फरार कुख्यात अपराधी राजा सिंह आरआईटी थाना क्षेत्र में घटना को अंजाम देने के फिराक में भ्रमणशील है. सूचना पर एसडीपीओ सरायकेला के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. एसआईटी की टीम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. राजा सिंह पर सरायकेला, जमशेदपुर और रांची के विभिन्न थाना में आधा दर्जन मामले दर्ज हैं.
इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2024: बिहार में पीएम मोदी संग स्टार प्रचारकों में शामिल किये गये दीपक प्रकाश और एनएन त्रिपाठी




