JharkhandRanchi

ईडी की रेड में लाखों रुपए और आधा दर्जन से ज्यादा मोबाइल बरामद

Ranchi: राजधानी रांची में आज सुबह ईडी ने दबिश दी है. यह दबिश तुपुदाना ओपी प्रभारी और जमीन कारोबारी के ठिकानों पर दी है. इस दबिश में मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने लाखों कैश और आधा दर्जन से अधिक मोबाइल बरामद किया है. फिलहाल ईडी की रेड दोनों ठिकानों पर जारी है.

आपको बता दें कि इसके पहले ईडी के अधिकारियों ने कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के ठिकाने पर छापेमारी किया था. उस छापेमारी के दौरान कल 35 लाख और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किया था. जिसके आधार पर ईडी ने अंबा प्रसाद और उनके करीबियों को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था. मिली जानकारी के अनुसार मीरा सिंह के ठिकाने से पंद्रह लाख रुपए और 8 मोबाइल बरामद किया गया है.

Related Articles

Back to top button