National

दिल्ली के कबीर नगर में इमारत गिरने से दो की मौत, एक की हालत गंभीर

New Delhi: दिल्ली के वेलकम के कबीर नगर में गुरुवार को एक दो मंजिला इमारत ढह गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. अधिकारियों के अनुसार, स्थानीय अधिकारियों को इमारत ढहने के बारे में लगभग 02:16 बजे एक इमरजेंसी कॉल मिली. अधिकारी ने बताया कि घटना के समय इमारत की पहली मंजिल खाली थी, जबकि भूतल का इस्तेमाल जींस काटने के लिए किया जा रहा था.

इसे भी पढ़ें- डोरंडा इलाके में बिल्डर ने खुद को मारी गोली

इमारत के मलबे में तीन मजदूर दब गए, अधिकारी ने कहा कि बचाव टीमों की त्वरित प्रतिक्रिया के बावजूद, जीटीबी अस्पताल पहुंचने पर दो श्रमिकों को मृत घोषित कर दिया गया. मृतकों की पहचान 30 वर्षीय अरशद और 20 वर्षीय तौहीद के रूप में की गई है. घटना में तीसरा कर्मचारी 22 वर्षीय रेहान गंभीर रूप से घायल हो गया. उत्तर पूर्व के डीसीपी जॉय टिर्की ने कहा, फिलहाल उनका जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

इमारत के मालिक की पहचान शाहिद के रूप में हुई है. फिलहाल उसे ढूंढने की कोशिशें जारी हैं. अधिकारी ने कहा, मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी और आगे की जांच जारी है.

 

 

Related Articles

Back to top button