
Ranchi : झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन में मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती सिंह उपस्थित रहीं. इस दौरान कम आय वाली महिला उद्यमियों की उन्नति के लिए आईटी के उपयोग पर चर्चा की गयी. कार्यशाला को संबोधित करते हुए चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि कुटीर उद्योग से जुड़ी महिलाओं द्वारा बनाये गये उत्पाद को बेहतर मार्केट मिल सके, इस पर कार्रवाई जारी है. वेंडर मार्केट के तर्ज पर प्रत्येक जिले में महिला मार्केट की स्थापना का भी प्रयास किया जा रहा है. जिसके दूरगामी परिणाम आयेंगे. डिजिटल युग में साइबर क्राइम की घटनाएं भी बढी हैं. जिसके प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है.
वही, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला. साथ ही आईटी क्षेत्र मे आत्मनिर्भर बनने और देश के विकास में योगदान देने देने की बात कहीं. जिससे समावेशी विकास हो सके.
कार्यशाला में चैंबर उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव शैलेष अग्रवाल, अमित शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य रोहित पोद्दार समेत अन्य मौजूद रहे.
इसे भी पढे़ं- झारखंड केन्द्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रोगाम में नामांकन एंट्रेस टेस्ट के जरिए होगा



