Giridih

गिरिडीह: पेट्रोल पंप मालिकों से इलाज के नाम पर ठगी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Giridih: साइबर अपराधियो को दबोचने में जुटी गिरिडीह साइबर थाना पुलिस के समीप अपराधियोे से पूछताछ के बाद अजीब मामले भी सामने आ रहे हैं. क्योंकि शनिवार को जब चार अपराधियो को दबोचा गया. और पूछताछ हुआ, तो सामने आया की चारों अपराधी फर्जी सिम कार्ड का सहारा लेकर उससे फर्जी लिंक बनाते थे, और उस लिंक को बैंक खाताधारकों के पास भेज कर हॉस्पिटल और डॉक्टर का नंबर लगाने और राशन कार्ड बनाने का लालच देकर लोगों से पैसे ठग लिया करते थे. जबकि गूगल से पेट्रोल पंप के मालिको का नंबर खोजकर निकालते और पंप वाले इलाके का एरिया मैनेजर बताकर बेटे के इलाज के नाम पर पंप मालिकों से पैसे की मांग करते थे. गिरफ्तार चारो अपराधियो में धनबाद के दुर्गापड़ा निवासी अमन सिंह, डुमरी के कुलगो निवासी विजय महतो, गांडेय के लेदो गांव निवासी शरीफ अंसारी और जमुआ के जियातोल निवासी राहुल कुमार शामिल है. गिरफ्तार चारो अपराधी छह मोबाइल, छह सिम कार्ड समेत अन्य कई समान बरामद किए गए है.

Related Articles

Back to top button