JharkhandRanchi

CM के अधिकारों पर स्वास्थ्य मंत्री हावी, सरयू राय ने जताई आपत्ति

Ranchi: विधायक सरयू राय एक बार फिर  स्वास्थ्य मंत्री पर फायर हुए हैं. अब स्वास्थ्य निदेशक की नियुक्ति  प्रक्रिया को लेकर उन्होंने सवाल भी दागा है. उनकी मानें तो इस मामले में सीएम चंपाई सोरेन के अधिकारों पर मंत्री हावी हैं. एक्स पर सीएम चंपाई सोरेन को पोस्ट करते सरयू ने कहा है कि आपके स्वास्थ्य मंत्री ने 16 जनवरी 2024 को विभागीय सचिव की नियुक्ति कर दी थी जो लागू नहीं हुआ. दो दिन पूर्व उन्होंने प्रभारी स्वास्थ्य निदेशक की नियुक्ति अपने आदेश से कर दी है जो ग़लत है. सरकार के विभागीय सचिव या निदेशक की नियुक्ति का अधिकार केवल CM को है, मंत्री को नहीं. इस संबंध में स्वास्थ्य निदेशक की नियुक्ति से संबंधित लेटर भी उन्होंने पोस्ट किया है.

इसे भी पढ़ें: आंगनबाड़ी केंद्रों में इंटरनेट, वाई-फाई की होगी सुविधाएं, सोलर लाइट और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का भी प्लान

Related Articles

Back to top button