Giridih

गिरिडीह में तीन दिवसीय अखिल भारतीय बहुभाषी शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

Giridih: कला संगम के तीन दिवसीय 23वीं अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक लोक नृत्य शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार को गिरिडीह के सवेरा सिनेमा हॉल में किया गया. इस दौरान सदर विधायक सुदिब्य कुमार सोनू, गांडेय के पूर्व विधायक प्रोफेसर जयप्रकाश वर्मा, सलूजा गोल्ड समूह के चेयरमैन डॉ अमरजीत सिंह सलूजा, डायरेक्टर सतविंदर सिंह सलूजा उर्फ मणि, राजेंद्र बगेड़िया, अधिवक्ता प्रकाश सहाय, विनय बक्शी, अजय सिन्हा, लोजपा नेता राजकुमार राज समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर सलूजा गोल्ड के चेयरमैन डॉ अमरजीत सिंह सलूजा लाल स्टील के चेयरमैन जयप्रकाश लाल और पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा को कलाकारों राष्ट्रीय स्तर पर होश्ला बढ़ाने को लेकर रंग सम्मान अवार्ड से सम्मानित किया गया. जगदीश प्रसाद कुशवाहा की स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय बहुभाषी शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता का समापन 10 मार्च को होना है. लेकिन शुक्रवार को इसकी शुरुवात खास अंदाज में देश के 12 राज्य से आए कलाकारों द्वारा पेश किए गए शास्त्रीय नृत्य और नाटक केनवास की मौत और प्याज के छिलके नामक नाटक से किया गया. इधर सदर विधायक सोनू ने कहा की कला संगम का तीन दिवसीय प्रतियोगिता बेहद खास होता है. और कलाकारों के लिए कला भवन की मांग है तो उसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा. प्रतियोगिता के  उद्घाटन के बाद चार नाटकों का मंचन किया गया. जिनमें कैनवास की मौत और प्याज के छिलके भी शामिल थे. इसके बाद लोक नृत्य शास्त्रीय नृत्य की प्रतियोगिता हुई. इस दौरान लोग नाट्य महोत्सव देखकर काफ़ी वाह वाही किया. इन तीन दिनों में इस बार असम, बिहार, बंगाल, उड़ीसा, झारखंड, यूपी, एमपी, पंजाब, दिल्ली से आई टीम द्वारा एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट नाटक का मंचन किया जाएगा. वहीं झूमर पीहू कर्मा पीहू भरतनाट्यम जैसे नृत्य भी प्रस्तुत किया जाएगा. मौके पर कला संगम के अध्यक्ष प्रकाश सहाय संरक्षक सतविंदर सिंह सलूजा सचिव सतीश कुंदन श्रेयांश जैन अजय कुमार सिंहा उपाध्यक्ष अंजनी सिन्हा राजीव कुमार सिन्हा राजकुमार राज, प्रो विवेकानंद प्रसाद कुशवाहा, राजेंद्र बगेड़िया, मदन विश्वकर्मा मनोज कुमार मुन्ना विनोद शर्मा सुनील मंथन शर्मा सुनील भूषण मदन मंजवे शंकर पांडेय समेत कई दर्शक मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button