
Patna: बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव इनदिनों ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभा कर रहे हैं. जाहिर है आनेवाले चुनाव को लेकर वो कोई कसर नहीं छोड़ रहे. इसलिए बिहार के विभिन्न जिलों में लगातार उनकी रैली हो रही है.
तेजस्वी यादव इन दिनों ‘संविधान बचाओ, न्याय यात्रा’ को लेकर कई जिलों के दौरे पर हैं. लेकिन उनकी जनसभा और रैलियों में फिलहाल ब्रेक लगता दिख रहा है. दरअसल तेजस्वी यादव की तबीयत नासाज है. ऐसे में नालंदा में होनी वाली उनकी जनसभा रद्द कर दी गई है.
इसे भी पढ़ेंःमंजू वर्मा की गिरफ्तारी नहीं होने पर SC की टिप्पणीः ‘बिहार में सबकुछ ठीक नहीं है’
फ्लू से परेशान तेजस्वी
ताबड़तोड़ रैली और रोड शो कर रहे तेजस्वी यादव की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई. बताया जा रहा है कि अत्यधिक यात्रा करने से तेजस्वी यादव को थकान हो गई, जिससे उन्हें कोल्ड और फ्लू हो गया है.
इसे भी पढ़ेंःपूर्व मंत्री मंजू वर्मा की गिरफ्तारी का वारंट जारी
नेता प्रतिपक्ष की बीमारी के कारण उनके आगे के कार्यक्रमों पर ग्रहण लग गया. तेजस्वी की अब नालंदा में होने वाली न्याय यात्रा को रद्द कर दिया गया है. ज्ञात हो कि ये यात्रा 3 नवंबर को होनी थी. वही ‘संविधान बचाओ, न्याय यात्रा’ के तहत गुरुवार को जहानाबाद में तेजस्वी यादव की सभा होनी है. खबर है कि खराब सेहत के कारण वो खुद तो इसमें शामिल नहीं होंगे, लेकिन वहां सभा आयोजित की जाएगी.
इसे भी पढ़ेंःएससी/एसटी आरक्षण खत्म करने की ताकत किसी में नहीं : नीतीश




