Crime NewsDhanbadJharkhand

धनबाद के सरायढेला में बालाजी ज्वेलरी दुकान से लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Dhanbad: धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राधा स्वामी मार्केट के समीप में अपराधियों ने बुधवार की देर रात को एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाया. अपराधियों ने बंद दुकान के सभी ताले तोड़कर वहां रखे हुए लाखों की जेवर और संपत्ति लेकर फरार हो गए. बताया जाता है कि श्री बालाजी ऑर्नामेंट्स नामक प्रतिष्ठान में चोरों ने बीती रात शटर में लगे सभी तालों को तोड़कर भीतर घुस गए. फिर प्रतिष्ठान के भीतर रखे लाखों के गहने और नगद रुपए लेकर चंपत हो गए हैं.

दुकान संचालक ने बताया कि चोरों के द्वारा बीती रात चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इसके बाद दुकान के अगल-बगल में जितने भी सीसीटीवी कैमरा लगे हुए थे, उन सभी कैमरा को भी अपने साथ ले गई है. हालांकि घटना की सूचना सरायढेला पुलिस को दी है. वहीं सरायढेला पुलिस ने आकर मामले की छानबीन में जुट गई है.

 

Related Articles

Back to top button