
Ranchi : शुक्रवार को धनबाद बरवाअड्डा हवाई अड्डा में होनेवाली भाजपा की जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे. एयरपोर्ट में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा.
जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने बताया कि 1 मार्च को सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुर्गापुर से सिंदरी पहुचेंगे, जहां वे हर्ल उर्वरक फैक्टरी का उद्धघाटन करेंगे.
इसके बाद प्रधानमंत्री 11 बजे भाजपा द्वारा आयोजित जनसभा में आयेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. धनबाद, गिरिडीह व कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से लाखों की संख्या कार्यकर्ता शामिल होंगे.
आदित्य साहू ने कहा कि हर योजना के केंद्र में गरीब की आत्मा बसती है. गरीबों के कल्याण के लिए कई प्रकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के माध्यम से सेवा कर रहे हैं. 10 वर्ष पूर्व जहां भ्रष्टाचार, आतंकवादी घटनाओं की चर्चा देश भर में होती थी अब 10 वर्षों के अंदर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप केंद्र सरकार पर नहीं लगा है. आतंकवादी घटनाएं लगभग सामाप्त हो चुकी हैं. 10 वर्षों तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों की सेवा में लगे रहे. 500 साल की मांग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ.
इसे भी पढे़ं- बजट सत्र में सरकार ने दिलाया भरोसा: जमशेदपुर में चांडिल डैम से पेयजल की होगी आपूर्ति



