
Ranchi: गोड्डा जिले पौडैयाहाट थाना पुलिस ने एक युवती के हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी योजना बनाकर युवती का पीछा कर रहे थे. सुनसान जगह पाकर जबरन उसके साथ रेप की कोशिश की गई. विरोध करने पर आरोपी गला दबाकर हत्या कर वहां से फरार हो गया. गिरफ्तार आरोपी में बिपीन कुमार पासवान और उमेश कुमार सिंह का नाम शामिल है. दोनो आरोपी गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र स्थित गढ़ी नीच टोला का रहने वाला है. आरोपी के पास से दो मोबाईल पुलिस बरामद किया है.
इसे भी पढ़ें: क्लीनिक से झोलाछाप डॉक्टर का अपहरण, बरामदगी के लिए पुलिस कार्रवाई तेज
पुलिस के अनुसार मृतका के परिजन के फर्दब्यान के आधार पर पोडैयाहाट थाना (कांड संख्या 24/2024) में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी. गोड्डा एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. फोरेंसिक टीम, टेक्निकल टीम एवं श्वान दस्ता के मदद से मामले का त्वरित उद्भेदन करते हुए बिपीन कुमार पासवान एवं उमेश कुमार सिंह नामक दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपी से सख्ती से पुछताछ करने पर अपना-अपना अपराध स्वीकार किया.
दोनो ने स्वीकारोक्त बयान में बताया कि घटना के दिन शाम को ही वे दोनों योजना बनाकर मचखार हाट से ही मृतिका का पीछा करते हुए सोहरी नदी तक पहुंचे. वहां सुनसान जगह पाकर जबरन उसके साथ रेप करने का प्रयास किया. मृतिका के विरोध किये जाने पर उसका गला दबाकर हत्या कर दिया और वहाँ से फरार हो गया. आरोपी के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर कांड में प्रयोग किये गये मोबाईल सहित अन्य समान बरामद किया गया.




