Koderma

बकाया भुगतान को लेकर सहारा इंडिया के एजेंट-जमाकर्ताओं ने किया आक्रोश प्रदर्शन, दिया धरना

Koderma: सहारा समूह में जनता की बड़ी आबादी के भुक्तभोगी जमाकर्ताओं, एजेंटों व कर्मचारियों का अरबों – खरबों बकाया भुगतान की मांग को लेकर संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के बैनर तले एजेंटों व कर्मचारियों व भुक्तभोगी जमाकर्ताओं ने सोमवार को जिला समाहरणालय पर आक्रोश प्रदर्शन कर धरना देकर भुगतान की मांग किया. इससे पूर्व डॉ उर्मिला चौधरी क्लिनिक के पास से विशाल जुलूस निकाला गया जो समाहरणालय पहुंचकर धरना में तब्दील हो गया. रैली में पूंजीपतियों का दलाल मोदी सरकार हाय हाय, सहारा में जमाकर्ताओं का पैसा का भुगतान करो के नारे लगाए जा रहे थे.

धरना स्थल पर संघर्ष न्याय मोर्चा के जिलाध्यक्ष भागीरथ सिंह की अध्यक्षता व अधिवक्ता डीपी वर्णवाल के संचालन में हुई सभा को सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान, प्रदेश अध्यक्ष गौतम दिवान, नागेन्द्र कुशवाहा, संतोष कुमार, छात्र नेता मनोज यादव, रविशंकर यादव आदि ने मुख्य रूप से सम्बोधित किया. मुख्य वक्ता सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि सहारा इंडिया की इस चिट फंड कंपनी का करीब 25 हजार करोड़ रूपये भारत सरकार के सेबी के खाते में जमा है. जिससे पड़े पैमाने पर मेहनतकशों का जमा पूंजी का भुगतान किया जा सकता है. जेबीकेएसएस के मनोज यादव ने कहा कि सहारा की योजनाओं में भारत की आधी आबादी ने जमकर पैसा लगाया था, उन्हें अपनी रकम वापस नहीं मिली. जिसके कारण उनके बच्चों की पढ़ाई रूक गयी है, बेटियों की शादी नहीं कर पा रहे हैं. ठेला, खोमचा वाले से लेकर, छोटे दुकानदार, पान की गुमटी लगाने वाले, सब्जी बेचने वाले, टेम्पो रिक्शा चालक सहित लाखों रोज कमाने खाने वालों ने अपनी रोज की कमाई का एक हिस्सा एजेंटों के माध्यम से सहारा इंडिया में जमा किया था, लेकिन मैच्योरिटी पूरा होने के बावजूद निवेशकों को पैसा नहीं लौटाया गया.

वक्ताओं ने कहा कि सहारा परिवार के देशभर में लाखों अभिकर्ताओं में से करीब छह हजार अभिकर्ता जहर खाकर, फांसी लगाकर, रेल पटरी में कटकर आत्महत्या कर लिया. धरना के बाद पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. कार्यक्रम में जिला सचिव देवेन्द्र प्रसाद वर्णवाल, उपाध्यक्ष सचिन्द्र शर्मा, नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष कुमार, पड़ोसी राज्य बिहार के नवादा के सुनील प्रसाद, धीरज कुमार, कृष्णकांत दिक्षित, उत्तम कुमार के अलावा संजय मोदी, अरविंद कुमार, सुभाष कुमार सिहं, बसंती देवी, शोभा देवी, मुन्ना कुमार, रंजीत पासवान, संजय कुमार, महेश कुमार, कृष्णा वर्मा, मो रउफ अंसारी, मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 2023-24 के लिए 4,981 करोड़ रुपये का तीसरा अनुपूरक बजट पेश

Related Articles

Back to top button