Chaibasa

चक्रधरपुर: लापता युवक का मिला शव, पत्थर से कूचकर की गयी हत्या

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित बंदगांव थाना क्षेत्र में लापता युवक का पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई है. घटना के बाद बंदगांव पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया . पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. घटना का संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बदंगांव थाना क्षेत्र के जरखंडी गांव निवासी 23 वर्ष मार्क्स कौनगाड़ी रविवार को अपने पत्नी के साथ ससुराल बोसेंगर गया हुआ था. उसके बाद घर में हड़िया पीने के बाद कह कर निकला था. लेकिन उसके बाद वापस नहीं आया. परिवार वाले काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं भी कुछ पता नहीं चल पाया. गुरुवार को सुंदरी बेड़ा जंगल में युवक का शव पड़ा हुआ पाया गया. इसकी सूचना मिलने है बदंगांव पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को बरामद कर लिया. शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अपराधियों ने उसकी पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी. शरीर में कई पत्थर का निशान देखा गया। बाद में पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. समाचार लिखे जाने तक हत्या के कारणो का पता नहीं चल पाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

इसे भी पढ़ें: हेमंत सोरेन के बजट सत्र में भाग लेने की अनुमति मामले में सोमवार को हाईकोर्ट में अब होगी सुनवाई

Related Articles

Back to top button