JharkhandLead NewsRanchi

BJP का लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यक्रम: 24 फरवरी तक लोकसभा स्तरीय कार्यशाला का होगा आयोजन

Ranchi: प्रदेश भाजपा लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत लोकसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन मंगलवार से आरंभ हुआ. इस अभियान के प्रदेश संयोजक एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने बताया कि 20 फरवरी से 24 फरवरी तक प्रत्येक लोकसभा में लोकसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर प्रदेश के प्रमुख नेतागण प्रत्येक लोकसभा में जाकर कार्यशाला लेंगे.
राकेश प्रसाद ने कहा कि 20 फरवरी को सिंहभूम लोकसभा के कार्यशाला में नीलकंठ सिंह मुण्डा एवं नंदजी प्रसाद शामिल हुए. 21 फरवरी को गोड्डा लोकसभा में दुर्गा मराण्डी एवं विवेक विकास, धनबाद लोकसभा में सत्यनारायण सिंह एवं बारी मुर्मू, राँची लोकसभा में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एवं मनोज महतो वाजपेयी, खूँटी लोकसभा में नीलकंठ सिंह मुंडा एवं बालमुकुंद सहाय, पलामू लोकसभा में भानु प्रताप शाही एवं आरती कुजूर शामिल होंगी.

22 फरवरी को राजमहल लोकसभा में राकेश प्रसाद एवं लुईस मरांडी, चतरा लोकसभा में सांसद आदित्य प्रसाद साहू एवं सीमा पासवान, गिरिडीह लोकसभा में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवं मुन्ना मिश्रा, जमशेदपुर लोकसभा में डॉ प्रदीप वर्मा एवं सरोज सिंह शामिल होंगे.
23 फरवरी को दुमका लोकसभा में राकेश प्रसाद एवं शोभा यादव, कोडरमा लोकसभा में बालमुकुंद सहाय एवं सुनीता सिंह, लोहरदगा लोकसभा में जवाहर पासवान एवं मनोज सिंह शामिल होंगे. 24 फरवरी को हजारीबाग लोकसभा में बड़कुंवर गागराई एवं मनोज सिंह शामिल होंगे.

इसे भी पढ़ें: शून्यकाल के 1935 में से 1255 प्रश्नों के उत्तर अबतक नहीं मिलने पर स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने जतायी चिंता

Related Articles

Back to top button