
Koderma: स्वामी विवेकानंद विद्यालय प्रांगण में गुरुवार को भारत विकास परिषद झुमरी तिलैया के तत्वाधान स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत अधिवक्ता अरुण ओझा, प्रोफ़ेसर कैलाश राणा, परिषद के कोषाध्यक्ष कुंज बिहारी त्रिवेदी, सचिव छोटेलाल पांडे तथा विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलन कर एव भारत माता व विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया. मौके पर अधिवक्ता अरुण ओझा ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर सतत प्रयास करने से सफलता अवश्य मिलती है. प्रो कैलाश राणा कहा कि हम सबों को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने की जरूरत.
इसे भी पढ़ें: कोडरमा में कौशल महोत्सव रोजगार मेले का आयोजन
रोटरी क्लब के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि आप स्वयं अपने भाग्य विधाता है. सतत प्रयास एवं कड़ी मेहनत से सफलता अवश्य प्राप्त कर सकते हैं. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस उसे सिर्फ सही मार्गदर्शन की जरूरत है. इस अवसर पर आयोजित व्याख्यान माला में 3 विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया जिसमे प्रथम स्थान चाहत सिन्हा, द्वितीय मानसी पांडेय, तृतीय सोनम पांडेय ने प्राप्त किया. इस अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमे बच्चो को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम का संचालन सचिव छोटे लाल पांडेय व धन्यवाद ज्ञापन अरुण सेठ ने किया. मौके पर अशोक कुमार, निशांत कुमार, नारायण सिंह, पारुल सिंह, पियूष कुमार सिंह, वीना कुमारी, प्रिया मिश्रा, काजल सिंह, कुंज बिहारी त्रिवेदी, दीपा कुमारी के अलावा विद्यालय छात्र छात्राएं उपस्थित थे.
सेक्रेड हार्ट स्कूल में राष्ट्रीय युवा दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
वहीं झुमरीतिलैया स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में भी राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम छात्रों ने ब्लैक बोर्ड को सजाया और युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद के जीवन और उपलब्धियों पर अपने विचार रखे. बच्चों के द्वारा स्वामी विवेकानंद की तस्वीर बनाई गई और उनके द्वारा दिए गए नारों को भी लिखा गया था. इसके बाद विद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद को एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा और प्राचार्य नवीन कुमार ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर प्राचार्य नवीन कुमार ने देश के विकास में स्वामी विवेकानंद के योगदान को सराहा और कहा कि उनके जीवन का एक-एक पल देश के लिए समर्पित था. वे कई बार मां काली के मंदिर में गए और अपनी मां के लिए प्रार्थना ना कर देश के लिए दुआएं मांगी. वास्तव में वे युवाओं के आदर्श और प्रेरणा के स्रोत हैं.
कार्यक्रम का संचालन एकेडमिक कोऑर्डिनेटर प्रवीण कुमार ने किया. मौके पर राकेश पांडेय, फैयाज कैशर, दीपक सर्राफ, विशाल आनंद, सतीश कुमार, संजय तिवारी, जयप्रकाश सिंह, विक्रम कुमार, विक्की कुमार, अभिलाषा सिंह, सीमा जैन, पायल सिंह समेत कई बच्चे मौजूद थे. दूसरी ओर वर्ग 6 से 8 तक में बच्चों ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर बनाई थी, जिसे काफी सराहा गया. आयोजन को सफल बनाने में सुभय कुमार, आशुतोष गौतम, रजनी बाला, चंदन पांडेय, सुनील पाठक, रमेश कुंज, संजय मिश्रा, सुमित साव, राहुल कुमार, अनमोल रतन, मनोज सिंह समेत अन्य शिक्षकों का योगदान रहा.

चेचाई स्थित विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल में विवेकानंद जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किया गया. सर्वप्रथम स्वामी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. ततपश्चात बच्चों के बीच स्वामी जी की जीवनगाथा पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें कई बच्चों ने अपने दमदार भाषण से लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस प्रतियोगिता में कक्षा सप्तम की सलोनी कुमारी ने प्रथम स्थान, कक्षा नवम के कन्हैयालाल मेहता ने दूसरा एवं कक्षा पंचम के आलेक्स गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वही बच्चों ने स्वामी जी के छायाचित्र व उनके स्लोगन को ड्रॉइंग के माध्यम से प्रदर्शित किया. सभी बच्चों ने आकर्षक व सारगर्भित चित्र बनाया जिसमे कक्षा पंचम की तान्या गुप्ता ने प्रथम स्थान, कक्षा षष्ट से कोमल कुमारी ने दूसरा एवं कक्षा षष्ट से ही आदर्श कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. सभी अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रसस्ति पत्र एवं पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया. इन सब के उपरांत बच्चों का स्वास्थ्य जाँच कैम्प आयोजित की गई. इसमें कोडरमा जिले के चिकित्सक डॉ संदेश गुप्ता एवं डॉ सुजीत कुमार ने बारी-बारी से तकरीबन डेढ़ सौ छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यकतानुसार उन्हें दवाई व जाँच लिखे. साथ ही साथ उत्तम स्वास्थ्य को बनाएं रखने हेतू दोनो चिकित्सकों ने बच्चों कई अहम जानकारियां दी. कार्यक्रम में निदेशक अनिल कुमार ने कहा कि हम सभी को स्वामी जी के पदचिन्हों पर चलते हुए अपने समाज व देश के लिए कुछ न कुछ ऐसे कार्य करनी चाहिए, जिससे कि स्वामी जी के सपनों को मूर्त रूप मिल सके. ऐसे अवसरों पर समाज के लिए कुछ विशेष कार्य कर उनके जयंती को उत्सव के रूप में परिवर्तित कर सकें. इस अवसर पर प्रचार्य राधेश्याम पंडित, सह निदेशिका खुशबू गुप्ता, शिक्षक राहत अली, चंदन कुमार चौधरी, उत्तम कुमार, राजीव रंजन, कृष्णा पंडित, शिक्षिका सुचित्रा सिन्हा, बबली श्रीवास्तव, मधुलिका गुप्ता, रानी शर्मा, निशा भारती, पूजा कुमारी एवम शिवानी पाठक वगैरह उपस्थित थे.





