JharkhandLead NewsRanchi

शून्यकाल के 1935 में से 1255 प्रश्नों के उत्तर अबतक नहीं मिलने पर स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने जतायी चिंता

Ranchi: 23 फरवरी से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू होना है. इसे लेकर मंगलवार को स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने अपने कार्यालय कक्ष में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की. मुख्य सचिव एल ख्यांगते सहित अन्य अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए. बैठक में पूर्व से लंबित प्रश्नों, ध्यानाकर्षण, निवेदन, शून्यकाल, सरकारी आश्वासन एवं अनागत प्रश्नों के उत्तर उपलब्ध कराये जाने के संबंध में स्पीकर ने विचार-विमर्श किया. उन्होंने कहा कि अब तक शून्य काल के कुल 1835 में से 1255 प्रश्नों के उत्तर नहीं मिले हैं. विधानसभा सदस्य विशेष परिस्थिति में ही शून्य काल में प्रश्न डालते हैं. एक कार्यदिवस में 25 शून्य काल के ही प्रश्न स्वीकृत किये जाते हैं. हालांकि इसकी संख्या ज्यादा होती है. प्रश्नों के उत्तर लंबित होने पर एटीआर में इनका उल्लेख नहीं हो पाता है. स्पीकर ने विभिन्न समितियों के अप्राप्त उत्तरों के संबंध में संज्ञान लिया. कहा कि विधानसभा इसलिए आहूत होती है कि जनसमस्याओं का निराकरण हो सके.

स्पीकर ने कहा कि बजट सत्र में विधेयक के लिए 2 मार्च का कार्यदिवस तय है. इस समय से तीन दिन पहले जिन विधेयकों को सभा पटल पर रखा जाना या उसमें किसी प्रकार का संशोधन होना है, उसकी प्रतियां सभा सचिवालय को उपलब्ध कराया जाए. स्पीकर ने सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी निर्देश दिए. विधानसभा के तीनों एप्रोज रोड में निगरानी को सीसीटीवी कैमरा लगाने को भी कहा. सत्र के दौरान डॉक्टरों, दवाओं और एंबुलेंस की व्यवस्था भी तय किए जाने के निर्देश दिए. बैठक में सीएस के अलावा डीजीपी अजय कुमार सिंह, मंत्रिमंडल विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह समेत अन्य वरीय अधिकारी भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: मानहानि केस में राहुल गांधी को झटका, झारखंड हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका

Related Articles

Back to top button