JharkhandLead NewsRanchi

राजधानी की सड़कों को ऑटो, ई- रिक्शा के अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने को अभियान चलाएगा रांची नगर निगम

Ranchi: रांची नगर निगम (RMC) के मुताबिक मेन रोड में फेरी वालों वेंडर्स, खोमचा और अवैध वाहन पार्किंग के चलते सड़कों पर यातायात प्रभावित होता है. इसे देखते उसकी ओर से पार्किंग पुशिंग (Parking Pushing) अभियान विशेष तौर पर चलाये जाने का फैसला लिया गया है. इस संबंध में मंगलवार को निगम, जिला प्रशासन तथा यातायात पुलिस के पदाधिकारियों की बैठक निगम सभागार में हुई. इसकी अध्यक्षता अपर प्रशासक कमलाकांत गुप्ता ने की. इसमें एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) राजेश्वर नाथ आलोक, उप प्रशासक अनवर हुसैन, उप प्रशासक रविंद्र कुमार, डीटीओ रांची, यातायात एसपी, इंफोर्समेंट टीम और अन्य भी उपस्थित रहे. इस दौरान फैसला लिया गया कि निगम अंतर्गत पार्किंग पुशिंग ड्राइव सभी मुख्य मार्गों में चलाया जायेगा. मुख्य रूप से कॉमर्शियल भवनों के पार्किंग स्थल को चिन्हित कर होटल, रेस्टुरेंट आदि के मालिक एवं कर्मियों को गाड़ियों को पार्किंग स्थल में लगवाने को कहा जायेगा. निगम क्षेत्र में कुल 30 वाहन पार्किंग स्थल हैं. इनमें ऑटो, बस के लिए 7 स्थल तय हैं. शहर में जहां भी अव्यवस्थित रुप से मुख्य पथों पर ऑटो, ई-रिक्शा द्वारा पार्किंग किया जा रहा है, उसे अतिक्रमणमुक्त कराये जाने का फैसला भी हुआ. ऐसे पार्किंग स्थल जहां साइनेज नहीं है, वहां पार्किंग शुल्क के साथ साइनेज लगाने का भी निर्देश जारी किया गया. ट्रैफिक डीएसपी द्वारा पार्किंग स्थलों की कमी और इसके चलते मुख्य मार्गों पर जाम की समस्या उत्पन्न होने की बात कही गयी. इस पर अपर प्रशासक ने ट्रैफिक पुलिस तथा जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा संभावित पार्किंग क्षेत्र को देखते नये पार्किंग स्थल को चिन्हित करने को कहा गया. चौक चौराहों और अन्य मार्गों पर अनाधिकृत बिजली के खंभे, ट्रैफिक खंभों को भी चिन्हित कर हटाने की बात हुई.

इसे भी पढ़ें: बच्चों की प्रतिभा को तलाशने के लिए स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग चलाएगा टैलेंट हंट प्रोग्राम

Related Articles

Back to top button