JharkhandRanchi

बच्चों की प्रतिभा को तलाशने के लिए स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग चलाएगा टैलेंट हंट प्रोग्राम

Ranchi: भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) द्वारा खेलो इंडिया टैलेंट हंट प्रोग्राम पूरे भारतवर्ष में चलाया जा रहा है. इस कार्यक्रम के तहत मंगलवार को स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के संयुक्त तत्वावधान में एक ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया. इसमें राज्य के 35000 स्कूलों में कार्यरत शारीरिक शिक्षा शिक्षकों ने भाग लिया. राज्य परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी ने खेलो इंडिया टैलेंट हंट कार्यक्रम के बारे में बताया कि अब बच्चे अपने रुचि के अनुसार अपनी करियर को चुन सकेंगे. नई शिक्षा नीति भी अब खेल को मुख्य सब्जेक्ट के रूप में जोड़ रही है. र इसके माध्यम से भी बच्चों को आजीविका के अवसर मिलेंगे.

वेबिनार को संबोधित करते हुए राज्य नोडल अधिकारी शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद धीरसेन सोरेंग ने खेलो इंडिया टैलेंट प्रोग्राम के बारे में बताया. स्कूली बच्चों को खेल के क्षेत्र में कैसे लाभ मिलेगा, अलग अलग खेलों के खिलाड़ी किस तरह से मिलेंगे, इसकी भी जानकारी दी.
वेबिनार में भारतीय खेल प्राधिकरण से आए हुए मणिकांत ने पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से खेलो इंडिया टैलेंट हंट प्रोग्राम के उद्देश्य और इस कार्यक्रम से बच्चों के जुड़ने के तरीके के बारे में विस्तार से बताया. बच्चों को इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण https://mybharat.gov.in/kheloindia में जाकर करना होगा. पंजीयन के बाद उनके खेल के रुचि के अनुसार उनका खेलो इंडिया टैलेंट हंट असेसमेंट किया जाएगा. यह पंजीयन के आधार पर तय किया जाएगा कि किस खेल का किस जिले और प्रखंड में असेसमेंट किया जाएगा. इस असेसमेंट को SAI के प्रशिक्षक एवं स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग में कार्यरत शारीरिक शिक्षा शिक्षक के द्वारा किया जाएगा. इस कार्यक्रम का शुभारंभ मार्च महीने से पूरे देश में होगा.

इसे भी पढ़ें: एशियाई ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप: झारखंड के प्लेयर्स सरिता कुमारी, सबीना कुमारी और नारायण महतो भी भारतीय साइकिलिंग टीम में शामिल

Related Articles

Back to top button