
Ranchi: झारखंड प्रदेश एनएसयूआई ने अग्निपथ योजना को लेकर जय जवान कैंपेन का पोस्टर लॉन्च किया. जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर मौजूद रहे. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि 2019 से 22 के बीच में चयनित सभी 1.5 लाख अभ्यर्थीयों की तत्काल नियुक्तियां की जाए.
स्थाई सेना भर्ती को बहाल किया जाये: राजेश ठाकुर
स्थाई सेना भर्ती की बहाली व अग्निपथ योजना तो तत्काल निरस्त करते हुए वर्तमान अग्निविरों का स्थाई प्रबंध हो. अग्निपथ योजना युवाओं के सामने कई चुनौतियां पेश की है. विशेष रूप से कम वेतन और पहचान की कमी इस योजना में चयनित युवाओं को न केवल रेगुलर सेना कर्मियों की तुलना में कम वेतन मिलता है. बल्कि उन्हें महंगाई भत्ता,सैन्य सेवा वेतन चिकित्सा सुविधा, बीमा और अन्य सैनिक लबों से वंचित किया जाता है.
भारतीय सेना में चयनित सभी डेढ़ लाख अभ्यर्थियों की तत्काल जॉइनिंग हो: आमिर
वहीं एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आमिर हाशमी ने कहा कि केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना लाकर देश के युवाओं को धोखा देने का काम किया गया है. इस योजना को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए एवं भारतीय सेना में चयनित सभी डेढ़ लाख अभ्यर्थियों की तत्काल जॉइनिंग हो. अग्निपथ योजना के तहत सेना के जवानों की शहादत की स्थिति में उन्हें शहीद का दर्जा और इससे जुड़े लाभ नहीं दिए जाते हैं. जबकि रेगुलर सेवा के जवानों को 15 साल तक पूरे करने पर उसके बाद पेंशन का लाभ भी मिलता है. इसके अलावा 4 साल की सेवा के बाद यह युवा तत्काल बेरोजगारी का सामना करते हैं. उन्हें शिक्षा,चिकित्सा सुविधाओं,पेंशन,कैंटीन सुविधाओं, वेटरन स्टेटस और अन्य सैन्य लाभों तक पहुंच से वंचित रहना पड़ता है. प्रेस वार्ता एवम पोस्टर लांच कार्यक्रम में रांची कार्य.जिला अध्यक्ष अमन अहमद, सिद्धार्थ राज, इमरान हाशमी, आशीष रौशन, पवन साहू, आदि छात्रनेता उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: नाराज कांग्रेसी विधायकों को उमंग सिंघार का मरहम, फिर से मिले उनसे, अब भी नहीं मिला कोई शीर्ष पदाधिकारी




