Ramgarh

रामगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यालय में हुई चोरी

Ramgarh: रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यालय से कई कीमती सामानों की चोरी किए जाने का एक मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के मुताबिक रामगढ़ पतरातू बस्ती रोड स्थित चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यालय में बीती रात अज्ञात चोर दरवाजा एवं खिड़की तोड़कर चेंबर भवन में घुस गए और वहां से लाखों रुपये मूल्य के कीमती सामग्री की चोरी कर ली. इस दौरान चोरों ने चैंबर भवन का अलमीरा, दराज आदि को भी तोड़ दिया .आशंका व्यक्त की जा रही है कि चोरों ने इतमिनाना से घंटा चोरी की होगी.

बताया जाता है कि चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा हुआ है. इस घटना की जानकारी पाकर चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी व रामगढ़ थाना प्रभारी आदि वहां पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए.

इसे भी पढ़ें: एनएसयूआई ने अग्निपथ योजना को लेकर जय जवान कैंपेन का पोस्टर किया लॉन्च, स्थाई सेना भर्ती बहाल करे केंद्र सरकार: राजेश ठाकुर

Related Articles

Back to top button