JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsMain SliderNEWSRanchi

खान एवं भूतत्व विभाग के 59 अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी

Ranchi: खान एवं भूतत्व विभाग के अधिकारियों का तबादला किया गया है. इस संबध में खान विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गयी है. जारी अधिसूचना के मुताबिक धनबाद के खान उप निदेशक शंकर कुमार सिन्हा को दुमका खान उप निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
चतरा के जिला खनन पदाधिकारी गोपाल कुमार दास को अगले आदेश तक प्रभारी उप निदेशक खान हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया है. इसके साथ ही उप निदेशक खान पलामू का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा.
कृष्णा कुमार किस्कु जिला खनन पदाधिकारी दुमका को अगले आदेश तक कोल्हान के प्रभारी खान उप निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया है.
जिला खनन पदाधिकारी रांची संजीव कुमार को स्थानंतरित करते हुए खान निदेशालय रांची में प्रभारी उप निदेशक का पद दिया गया है.
जिला खनन पदाधिकारी सिमडेगा के अजीत कुमार को स्थानंतरित करते हुए हजारीबाग जिला खनन पदाधिकारी का पद सौंपा गया है.
रांची जिला सहायक खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो को अगले आदेश तक जिला खनन पदाधिकारी चतरा में पदस्थापित किया गया है.
देवघर में पदस्थापित सहायक खनन पदाधिकारी राजेष कुमार को अगले आदेश तक रांची सहायक खनन पदाधिकारी अपर निदेशक खान कार्यालय में प्रतिनियुक्ति की गयी है.
चाईबासा के प्रभारी जिला खनन पदाधिकारी निशांत अभिशेक को स्थानांतरित करते हुए प्रभारी खनन पदाधिकारी रामगढ़ के पद पर पदस्थापित किया गया है.
गोड्डा के सहायक खनन पदाधिकारी मेघलाल टुडू को प्रभारी जिला खनन पदाधिकारी चाईबासा के पद पर पदस्थापित किया गया है.
रामगढ़ के सहायक जिला खनन पदाधिकारी नितेश कुमार को अगले आदेश तक जिला खनन पदाधिकारी पाकुड़ के पद पर पदस्थापित किया गया है.
सहायक खनन पदाधिकारी खूंटी नदीम सफी को प्रभारी जिला खनन पदाधिकारी लातेहार के पद पर पदस्थापित किया गया है.
सहायक खनन पदाधिकारी सरायकेला खरसांवा सन्नी कुमार को अगले आदेश तक प्रभारी जिला खनन पदाधिकारी गोड्डा के पद पर पदस्थापित किया गया है.
सहायक खनन पदाधिकारी खान निदेशालय रांची में कार्यरत सतीश कुमार को अगले आदेश तक खनन पदाधिकारी जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है.
महेंद्र कुमार खान निरीक्षक सह प्रभारी सहायक खनन पदाधिकारी धनबाद को अगले आदेश तक सिमडेगा जिला खनन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है.

खान निरीक्षक पाकुड़ प्रदीप कुमार साह को अगले आदेश तक राज्य खनिज विकास निगम में योगदान देंगे.
खान निरीक्षक साहेबगंज विभूति कुमार अगले आदेश तक प्रभारी जिला खनन पदाधिकारी गुमला के पद पर पदस्थापित किया गया है.
खान निरीक्षक रांची राम नरेश सिंह को स्थानंतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रभारी जिला खनन पदाधिकारी खूंटी के पद पर कार्यरत रहेंगे.
डाल्टेनगंज में कार्यरत भूत्तववेत्ता सह प्रभारी उप निदेशक पलामू अंचल राजेश कुमार पांडेय को अगले आदेश तक प्रभारी उप निदेशक भूत्तव निदेशालय रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है.
चाईबासा भूतत्वेत्ता सह प्रभारी सहायक निदेशक अमरेंद्र कुमार सिंह को अगले आदेश तक प्रभारी उप निदेशक भूतत्व निदेशलय रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है.
ललित कुमार भूत्तवेता रांची को अगले आदेश तक प्रभारी उप निदेशक भूत्तव दक्षिणी छोटानागपुर रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है.
कुमार अमिताभ भूत्तवेता सह प्रभारी उप निदेशक रांची को अगले आदेश तक प्रभारी उप निदेशक भूत्तव निदेशालय के पद पर पदस्थापित किया गया है.

Related Articles

Back to top button