
Chakradharpur: दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल के तालाबुरु और केंदपोसी रेलवे स्टेशन के बीच रेल पटरी में चार लोगों को शव रेलवे लाइन पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गया है. जिस तरह शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा उसे अंशका जताया जा रहा है कि उसकी हत्या कर साक्ष्यों को छुपाने के लिए रेलवे लाइन पर फेंक दिया गया है. बरहाल सभी शव क्षत-विक्षत पड़ा हैं. जबकि एक लाश बोरे में बंद है. घटना बीती रात की 3 बजे का बताई जा रही है.लाश देखे जाने के बाद से रेल पटरी पर ट्रेनों का परिचालन ठप्प कर दिया गया है.

यह चारों लाश किसकी है यह अभी तक पता नहीं चल पाया है.रेल पटरी में पड़ी लाश में युवक, महिला और एक बच्चे की लाश है. सभी शव 2.5 किलोमीटर के दूरी पर पड़ा है. पुलिस मौके पर पहुँच कर मामले की जांच कर रही है. यह कोई हादसा है या फिर इनकी हत्या कर रेलवे पटरी पर लाश फेंकी गयी है, यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है. जीआरपी और लोकल पुलिस घटनास्थल पहुंचकर लाश की पहचान करने में जुटी हुई है.




