ChaibasaJharkhand

पोटका में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़, आदिवासी समाज में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस

Chakradharpur : चक्रधरपुर शहर के एनएच-75 ई में पोटका के समीप आदिवासी मित्र मंडल में स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार को आदिवासी मित्र मंडल के पदाधिकारी व सदस्यों ने घटनास्थल पहुंच कर रोष व्यक्त करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी करने की मांग की. चक्रधरपुर थाना पुलिस को लिखित शिकायत भी दी गयी है. इधर घटना की सूचना मिलते ही पोड़ाहाट एएसपी सह डीएसपी पारस राणा, थाना प्रभारी अंजनी कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी. इस संबंध में आदिवासी मित्र मंडल के सचिव रविंद्र गिलुवा ने चक्रधरपुर थाना को लिखित शिकायत करते हुए कहा कि मंगलवार को संध्या 4 बजे देखा गया कि भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के हाथ में लगा मशाल गायब है. जब हम आदिवासी समुदाय के लोगों ने जांच की तो भगवान बिरसा मुंडा के हाथ के मशाल को तुरंत का तोड़ा हुआ पाया और टूटा मशाल गिरा हुआ स्थान से गायब पाया गया. उन्होंने पत्र में लिखा है कि भारत सरकार द्वारा बिरसा मुंडा जन्म दिवस पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है. झारखंड का स्थापना दिवस भी रखा गया है. आज महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के हाथ से मशाल अज्ञात असमाजिक तत्वों ने तोड़ कर समाज में अशांति फैलाने का काम किया गया है. पुलिस प्रशासन से आग्रह करते हुए कहा गया कि आदिवासी मित्र मंडल प्रांगण में बिरसा मुंडा की प्रतिमा के हाथ के मशाल को तोड़ने वाले अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाये. पुलिस ने कहा कि दोषियों को चिन्हित कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. घटना के बाद समाज के हर वर्ग के साथ आदिवासी समुदाय में काफी आक्रोश है. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद भाजपा नेता विजय मेलगाड़ी, कांग्रेस नेता प्रीतम बांकिरा, विजय सामड, जगन्नाथ सहित आदिवासी मित्र मंडल के सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें – अरगोड़ा-कटहल मोड़ रोड में ज्वेलरी दुकान में लूट का प्रयास दुकानदार की दिलेरी से विफल

Related Articles

Back to top button