
Bermo: बोकारो जिला अंतर्गत बेरमो अनुमंडल के नक्सल प्रभावित झुमरा की तलहटी स्थित चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के चियाटांड़ एवं दंदरा के बीच जंगल में सीआरपीएफ एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है.सीआरपीएफ 26वीं बटालियन को सूचना मिली थी कि उक्त जंगल में नक्सलियों का जमावड़ा है.सूचना के आधार पर सीआरपीएफ के जवान एवं अधिकारी सर्च अभियान एवं छापेमारी में निकले.चियाटांड़ एवं दंदरा के बीच जंगल में पहुंचने पर नक्सलियों ने गोलीबारी आरंभ कर दी.दोनों ओर से सैकड़ों राउंड फायरिंग की सूचना है.गोलीबारी में किसी के भी हताहत की सूचना नहीं है.पुलिस एवं सीआरपीएफ के वरीय पदाधिकारी उक्त स्थान के लिए निकल गए हैं.
इसे भी पढ़ें: राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में जमीन घोटाले से जुड़े मामलों को लेकर ईडी कर रही छापेमारी
बोकारो के एसपी प्रियदर्शी आलोक ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा कि गोमिया प्रखंड के चुट्टे पंचायत के गिंधौनीय जंगल के चैयताड़ और दंडरा के बीच मुठभेड़ चल रहा है. जोनल कमांडर बिरसेन उर्फ काना उर्फ चंचल दा और एरिया कमांडर कुँवर मांझी के दस्ते के साथ मुठभेड़ हो रहा है.




