Crime NewsGarhwa

गढवा: ढाई लाख की चोरी के विवाद में बच्चे का अपहरण कर हत्या, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

Palamu: ढाई लाख रुपये चोरी के विवाद में बच्चों का अपहरण कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. यह मामला पलामू से सटे गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के सेरेनदाग से सामने आने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गढ़वा के एसपी दीपक पांडे ने गुरुवार को इस मामले का खुलासा किया.
उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व सकेंद्र यादव नामक व्यक्ति के घर से ढाई लाख रुपए चोरी हो गए थे. चोरी का आरोप गांव की ही रानी देवी और सकेंद्र की भतीजी पर लगा था. मामला सामने आने पर सकेंद्र की भतीजी ने चोरी के 51 हजार वापस कर दिए. बाकी पैसे वापस देने के लिए सकेंद्र और उसका परिवार लगातार रानी देवी पर दबाव बना रहा था. पैसे वापस नहीं मिलने पर सकेंद्र और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने रानी देवी को सबक सिखाने की योजना बनाई और बुधवार को उसके 4 वर्षीय बेटे का अपहरण कर लिया और उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया.
बच्चे के गायब होने पर रानी देवी ने बुधवार को रंका थाना में सकेंद्र समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कराई थी. अनुसंधान के क्रम में गुरुवार को गांव के ही कुएं से रानी के 4 वर्षीय बेटे का शव बरामद किया गया. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सकेंद्र यादव, उसकी पत्नी बीमा कुमारी को गिरफ्तार करते हुए एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया. गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया की रानी को सबक सिखाने के लिए सभी ने पत्थरों से कूच कर बच्चे की हत्या कर दी और उसकी डेड बॉडी को कुएं में फेंक दिया था. एसपी ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

इसे भी पढ़ें: पलामू एक्सप्रेस में डाका डालने से पहले पुलिस के हत्थे चढ़े अपराधी, दो महिला सहित 15 गिरफ्तार, हथियार समेत कई अन्य सामान बरामद

Related Articles

Back to top button